उत्तराखंड मौसम अपडेट: जमकर बरसे मेघ, पांच डिग्री गिरा पारा, आज भी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

तीन दिन के अंतराल के बाद उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में हुए बदलाव के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में भी सुबह की तेज दौर की बारिश से तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी देहरादून समेत पांच जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक देहरादून में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।मसूरी में 8.1 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 1 min · National Desk

तिरंगा लहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट प्लेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद

09:43 AM, 16-Oct-2026 महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस की बर्बरता का लगाया आरोप नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें और संगठन के कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली के अलग-अलग पुलिस थानों में हिरासत में लिया गया है। जाखड़ ने महिलाओं के साथ पुलिस की कथित बर्बरता का आरोप लगाते हुए कहा कि हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जारी रखने की बात कही। जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर कहा कि उनका संगठन पीछे नहीं हटेगा और पुलिस की कथित कार्रवाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें और संगठन के कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली के अलग-अलग पुलिस थानों में हिरासत में लिया गया है। जाखड़ ने महिलाओं के साथ पुलिस की कथित बर्बरता का आरोप लगाते हुए कहा कि हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जारी रखने की बात कही। जाखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा कर कहा कि उनका संगठन पीछे नहीं हटेगा और पुलिस की कथित कार्रवाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। 08:12 AM, 16-Oct-2026 प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा नई दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और उसके आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने सेंट्रल पार्क में इस प्रदर्शन का आह्वान किया है। दिल्ली ट्रैफिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

नीला ड्रम हत्याकांड: क्रूरता की हद पार, नरमी बरतने लायक कुछ नहीं; 163 पेज के फैसले में की ये गंभीर टिप्पणियां

बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने अपने 163 पेज के फैसले में कई गंभीर टिप्पणियां की हैं। न्यायालय ने टिप्पणी की कि एक विवाहिता स्त्री द्वारा विवाहेतर संबंधों के साथी के साथ मिलकर अपने ही पति की इतनी बेरहमी और शातिराना तरीके से हत्या करना न सिर्फ एक व्यक्ति के भरोसे को तोड़ना है बल्कि सामाजिक भरोसे को पूरी तरह खत्म करने जैसा है। यह घटना समाज में गहरी नफरत और गुस्सा पैदा करती है। न्यायालय ने ये भी कहा कि विदेश से अपने परिवार के साथ सुखी जीवन जीने के सपनों के साथ भारत लौटे पति को उसकी ही पत्नी का ठंडे दिमाग से बेहोश कर बेरहमी से काटना और ड्रम में सीमेंट से दफनाना बेहद बेरहम, वीभत्स, शैतानी, घिनौने या कायरतापूर्ण तरीके से किए गए अपराध की श्रेणी में आता है। हत्या करने के बाद शव को छिपाने का तरीका चौंकाने वाला और समाज की अंतरात्मा को हिलाने वाला है। इससे समाज में गहरा आक्रोश पैदा हुआ। घटनास्थल की दीवारों और छतों पर खून के निशान उसकी क्रूरता की पुष्टि करते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 1 min · National Desk

श्रीनगर: डल झील में पेट्रोल-डीजल मोटरबोट और जेट स्की पर प्रतिबंध, प्रदूषण और घटते जलस्तर पर हाईकोर्ट का फैसला

जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट ने श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में पेट्रोल और डीजल से संचालित सभी प्रकार की मोटरबोट्स और जेट स्की के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश झील के लगातार घटते जलस्तर और बढ़ते जल प्रदूषण को रोकने के मद्देनजर दिया गया है। अदालत ने चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन किए जाने पर अवमानना की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अदालत ने झील में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सोलर और ई-बोट्स के उपयोग की संभावनाएं तलाशने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी और न्यायमूर्ति राजेश सेखरी की खंडपीठ ने मोहम्मद रफीक मीर की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रतिबंध का आदेश दिया है। पीठ ने कहा कि अगले आदेश तक डल झील में ईंधन से चलने वाली कोई भी मोटरबोट, चाहे वह शिकारा मोटरबोट हो या जेट स्की… न चलाई जाए।इसके साथ ही लेक कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एलसीएमए), पर्यटन विभाग और जम्मू-कश्मीर पुलिस को निर्देश दिया है कि वे झील में किसी भी तरह की ईंधन आधारित मोटरबोट या जेट स्की का चलना पूरी तरह बंद कराएं। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में तैनात नावों को इस पाबंदी से छूट दी गई है। इसके अलावा, राज्य प्रशासन को विशेषज्ञों की सलाह से एक व्यापक नीति तैयार करने को कहा गया है, ताकि पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन साधा जा सके।पीठ ने टिप्पणी की कि जलस्रोतों और झीलों का संरक्षण मौजूदा सभ्यता के लिए सबसे अहम चुनौती है। ऐसे में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को रोकना अनिवार्य है। अदालत ने सुझाव दिया कि पर्यावरण व पर्यटन दोनों को सुरक्षित रखने के लिए सोलर और इलेक्ट्रिक बोट्स एक प्रभावी समाधान सा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

तिरंगा फहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट प्लेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद

05:34 AM, 16-Oct-2026 कनॉट प्लेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को आज आजाद मैदान में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली की अनुमति दी। पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया ने गुरुवार को बताया कि आयोजकों ने विरोध प्रदर्शन आजाद मैदान में ही करने की घोषणा की है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आजाद मैदान एक विरोध स्थल है, इसलिए अनुमति मिली। CJP ने प्रेस विज्ञप्ति में इसे अपने नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास के समर्थन में बताया। दास और रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्होंने जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए थे। यह गिरफ्तारी गृह मंत्रालय द्वारा जंतर मंतर का विरोध स्थल दर्जा वापस लेने के एक दिन बाद हुई। 05:15 AM, 16-Oct-2026 सीजेपी का आंदोलन कब शुरू हुआ,किन मुद्दों पर सरकार का घेराव? देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन विगत 2 अक्तूबर को मुंबई में शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर सीजेपी जैसी मुहिम खड़ी करने वाले अभिजीत दिपके ने मतदाता सूचियों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए और उनके इस्तीफे की मांग करते हुए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। यह अभियान 10 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचा, जब जंतर मंतर पर इकट्ठा होने के आह्वान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को मुंबई से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया था। इशके बाद सरकार ने कहा कि अब जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन करने की निर्धारित जगहों की सूची से हटा दिया गया है। इस फैसले का मुखर विरोध कर रही CJP ने कहा, जंतर मंतर सत्ता के गलियारों के करीब होने के कारण विरोध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली: सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर 500 लोग, पाकिस्तानी समेत तीन विदेशी हैंडल और नई दिल्ली के कई इलाके

दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों के स्कैनर पर विभिन्न संगठनों के अशांति पैदा करने वाले 500 से ज्यादा लोग, पाकिस्तान व अन्य देशों से प्रसारित किए जा रहे सोशल मीडिया हैंडल और नई दिल्ली के काफी इलाके हैं। दिल्ली पुलिस का खुफिया विभाग यानी स्पेशल ब्रांच भी जोर-शोर से लगी हुई है। ये सब नई दिल्ली में आए दिन हो रहे प्रदर्शन व मार्च और उनमें हो रही हिंसा, तोड़फोड़ व देश की छवि खराब होने की घटनाओं के कारण हो रहा है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क विभाग (पीआरओ) ने भी जेन-जी- 1.0 आंदोलन से सबक लेते हुए सोशल मीडिया अपन दिल्ली पुलिस के जुड़ाव को तेज कर दिया है। पुलिस का धारणा प्रबंधन विंग (परसेप्शन मैनेजमेंट विंग) एक ऐसे अभियान का मुकाबला करने के लिए काम कर रहा है, जिसे अधिकारी साइबर युद्ध (साइबर वॉरफेयर) अभियान के रूप में बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क विभाग से जुड़े एक बड़े अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पुलिस को नकारात्मक रूप से पेश करना था।पुलिस के पक्ष को दिखाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रयास सीजेपी के जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान मिले हमारे पिछले अनुभवों के आधार पर किया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुड़ाव (इंगेजमेंट) बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने अपने प्रसारित हो रहे सोशल मीडिया कंटेंट की जांच शुरू कर दी है कि जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके पक्ष की बातों को वैसी प्रतिक्रिया (ट्रैक्शन) क्यों नहीं मिली। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल मेटा , एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका: मंदिर पर हमले की कोशिश से हिंदू समुदाय चिंतित, संगठन ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग; सांसद क्या बोले?

संगठन ने एक बयान में कहा, ये आरोप अमेरिकी हिंदुओं और उन सभी लोगों के लिए बेहद परेशान करने वाले हैं, जो धार्मिक स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं। साथ ही, उन लोगों के लिए भी यह चिंता की बात है, जो बिना किसी डर के एक जगह इकट्ठा होने और पूजा करने के अधिकार को महत्व देते हैं। हिंदू समुदायों से क्या अपील की गई? संगठन ने पूरे अमेरिका में हिंदू समुदायों से शांत रहने, एकजुट रहने और सतर्क रहने की अपील की। बयान में कहा गया, हम मंदिरों, सामुदायिक संगठनों और परिवारों से अपील करते हैं कि वे स्थानीय पुलिस और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ संपर्क बनाए रखें। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करें। किसी भी धमकी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें। नेताओं से नफरत के खिलाफ आवाज उठाने की अपील संगठन ने सभी राजनीतिक दलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और नेताओं से भी अपील की। उनसे कहा गया कि वे भारतीय-अमेरिकियों और खासकर अमेरिकी हिंदुओं को निशाना बनाकर फैलाई जा रही नफरत को लेकर बढ़ती चिंता को स्वीकार करें और इस पर कार्रवाई करें। बयान में कहा गया कि अमेरिकी हिंदू देश में एक छोटा धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय हैं। हिंदू स्वयंसेवक संघ-अमेरिका ने कहा, हम नेताओं से अपील करते हैं कि वे हिंदुओं के प्रति नफरत, भारतीयों के खिलाफ नस्लीय भेदभाव और हिंदू पूजा स्थलों को दी जाने वाली धमकियों की स्पष्ट रूप से निंदा करें। वे अपने मतदाताओं, समर्थकों और दूसरे संबंधित लोगों से भी ऐसा करने की अपील करें। ये भी पढ़ें: दूसरे समुदायों के नेताओं से क्या कहा? संगठन ने सामाजिक, अंतरधार्मिक और सामुदायिक नेताओं को भी अमेरिकी हिंदू समुदाय के साथ खड़े होने के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

राजस्थान: अमेरिका-पाकिस्तान में मैच हुआ, तो हम पाक के साथ..., भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर सियासी बवाल

मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा, “अगर आज अमेरिका और पाकिस्तान में मैच होता है, तो हम पाकिस्तान के साथ हैं। क्योंकि वो हमारा पड़ोसी है। ठीक है। यह बात हमें समझनी होगी।” राठौड़ के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के समर्थन देने संबंधी उनकी टिप्पणी ने राजनीतिक बहस को हवा दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के सामने आने के बाद उनके कथन के संदर्भ और उसके राजनीतिक मायनों को लेकर चर्चा हो रही है। ये भी पढ़ें- ये था पूरा बयान बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राठौड़ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भाजपा और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच का रिश्ता समझाने का प्रयास कर रहे थे। प्रयास करते करते मदन राठौड़ भावनाओं में इतना बह गए कि वो बोल बैठे कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच में मैच होता है, पाकिस्तान जीत जाता है और भारत में रहकर कोई पटाखे चलाता है तो वो स्वीकार नहीं होगा। मदन राठौड़ यही नहीं रुके मदन राठौड़ बोले हां अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच में मैच होता है और पाकिस्तान जीतता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं, पड़ोसी होने के नाते। आपको भी समर्पित होना होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अल्पसंख्यक समुदाय को साधने के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए ये कहा, हम हर व्यक्ति के साथ और उसके विकास के लिए खड़े हैं। पर ये नहीं चलेगा कि भारत पाकिस्तान का मैच हो और पाकिस्तान मैच जीत जाए और यहां रहने वाले भारत की हार पर खुशियां मनाएं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

तिरंगा फहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट पैलेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद

बीते कुछ महीने से आंदोलन कर रहे दिपके के आह्वान से पहले दिल्ली पुलिस ने गुरुवार शाम कहा कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस बात पर भी जोर दिया। राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित तरीके से और उचित सम्मान, गरिमा व शालीनता के साथ फहराया जाना चाहिए। राष्ट्रगान भी इसी तरह गाया जाना चाहिए। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जनता और युवाओं से शुक्रवार, 16 अक्तूबर को शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में तिरंगे झंडे के साथ इकट्ठा होने की अपील की है। इस अपील के बीच नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया है कि सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्तूबर को “प्रशासनिक कारणों” से बंद रहेगा। NDMC ने पार्क में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का अनुरोध भी किया है। पुलिस ने कहा कि कनॉट प्लेस के व्यापारी और बाजार संघों ने अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मांगी है। उन्हें त्योहारों के मौसम में कारोबार प्रभावित होने का डर है। 02:28 AM, 16-Oct-2026 तिरंगा फहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट पैलेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। यह मार्च आज कनॉट प्लेस के पास सेंट्रल पार्क में होना है। पुलिस ने कहा कि वह चुनिंदा लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की सुविधा दे सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही सीजेपी के अभिजीत दिपके ने ‘लहरा दो तिरंगा’ से जुड़ने का आह्वान करते हुए आम जनता से घरों से निकलने और बड़ी संख्या में कनॉट पैलेस पहुंचने की अपील की है। पुलिस ने किन पाबंदियों का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 16, 2026 · 2 min · National Desk

गरबा में गैर-हिंदुओं की नो एंट्री: अहमदाबाद में मंच से हुआ एलान, सिंगर आदित्य गढ़वी ने क्यों जताई असहमति?

बुधवार को अहमदाबाद के शेला रोड स्थित सवन्ना पार्टी प्लॉट में ‘रंग मोरला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें प्रस्तोता और रेडियो जॉकी आकाश त्रिवेदी ने मंच से गैर-हिंदुओं और मुस्लिमों से कार्यक्रम स्थल छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) सनातन धर्म की रक्षा के लिए यहां आई है। साथ ही, उन्होंने लोगों से किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर देने को कहा।गुजरात वीएचपी के प्रवक्ता हितेंद्रसिंह राजपूत ने इस घोषणा का बचाव किया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता राज्य में गरबा कार्यक्रमों के दौरान आयोजकों से मिलते हैं और गैर-हिंदुओं को प्रवेश नहीं देने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद के इस कार्यक्रम में आयोजकों से ऐसी ही अपील की थी। इसके बाद मंच से घोषणा की गई।सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद आदित्य गढ़वी ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मंच के पीछे की व्यवस्था पर नियंत्रण कर लिया और उनके मंच का इस्तेमाल ऐसी घोषणा के लिए किया, जिससे वह सहमत नहीं हैं। गढ़वी के मुताबिक, उनकी टीम और कार्यक्रम के प्रस्तोता से इस बारे में सलाह नहीं ली गई थी और न ही वे इसमें शामिल थे।लोकगायक ने कहा कि गरबा ने कभी किसी से उसका उपनाम नहीं पूछा। गुजरात और देश में पीढ़ियों से अलग-अलग धर्मों के लोग साथ मिलकर गरबा करते आए हैं और यही इसकी खासियत है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के प्रति प्रेम और सम्मान के साथ गरबा खेलने आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है। उनके मुताबिक, उनका मंच संगीत और भक्ति के लिए है, राजनीति के लिए नहीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 15, 2026 · 2 min · National Desk